hamarivani.com

www.hamarivani.com

मंगलवार, 16 अगस्त 2016

स्वतंत्रता का सत्तरवाँ पर्व मनाएँ !

70वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई!

आओ तज धर्म-जाति का बंधन
एक पंक्ति में खड़े हो जाएं
आज फिर वीरों को याद करें
और तिरंगा प्यारा लहराएं।।

राजनीति छोड़ देश का विकास
हो ध्येय राजनीतिज्ञों को समझाएं
जोड़- तोड़ से नहीं, काम करोगे
तभी मिलेंगे वोट आओ इन्हें बताएँ।।

सांप्रदायिकता और जातिवाद से नहीं
सियासतदाँ जनता को भरमाएं
चैन से न बैठे कोई , जब तक
गरीबी और अशिक्षा से सब न मुक्ति पाएं।।

सभ्यता और संस्कृति का यह देश,
असभ्यता की बातें न इसको भाएं
संसद है देश के लोकतंत्र का आइना
आओ सड़कतंत्र से इसे बचाएं ।।

प्रहार करो,शब्दाघात करो पर
कमर के नीचे न वार करो इन्हें बताएँ
संसद है देश के सेवाव्रतियों के लिए
सत्ता और विपक्ष मिल कर इसे चलाएं।।

छल-प्रपंच में उलझी राजनीति
नीचे गिरने की अब तोड़ती सीमाएं
संसद में करो सार्थक बहस,
सब मिल- बैठ देश को आगे बढाएं ।।

मजहब के नाम पर देश बँटा एक बार
फिर न बँटेगा संकल्प यही दुहराएं
गंगा और सिन्धु में बह चुका बहुत है पानी
नापाक पड़ोसी को सख्त भाषा में बतलाएं।।

देशहित में काम करने का सब लें संकल्प,
यही राजनीतिज्ञ भी दुहराएं
निराशा से रख ऊपर आशा, चलो
स्वतंत्रता का सत्तरवाँ पर्व मनाएँ।।
           -संजय त्रिपाठी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें